Home Uncategorized खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर...

खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल

3
0

चमोली/जोशीमठ। जोशीमठ तहसील के कलगोठ गांव में खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। भालू के हमले में बीरेंद्र सिंह, पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह, निवासी कलगोठ गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से अचानक आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना वन विभाग के साथ ही जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। ग्राम प्रधान सहदेव सिंह ने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में भालू की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए जाने तथा लोगों को वन्यजीवों से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।