Home उत्तराखंड जनता के सुझावों पर आधिरित होगा 2022 विजन डाक्यूमेंट और घोषणा पत्रः...

जनता के सुझावों पर आधिरित होगा 2022 विजन डाक्यूमेंट और घोषणा पत्रः धन सिंह रावत

38
0

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने विजन डाक्यूमेंट और घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव मांग थे, चमोली जिले की तीनों विधान सभाओं से सुझाव पेटियों जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंची इस दौरान काबीना मंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में सरकार को क्या क्या काम करने है इसी के तहत चमोली जिले की कर्णप्रयाग, थराली और बदरीनाथ विधान सभा के आम नागरिकों से उस क्षेत्र की समस्याओं के लिए सुझाव मांगे गये थे सभी जगहों से आये सुझावों के बाद अब सुझाव पेटी केा भाजपा कार्यालय भेजा जायेगा और भारतीय जनता पार्टी ने जनता के सुझाव के आधार पर अपना विजन डाक्यूमेंट तैयार और घोषणा पत्र तैयार करने का निर्णय लिया है, जनता के सुझाव से ही 2022 के बाद सरकार उन सभी पर काम करेगी, उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों ने शिक्षा, सडक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम किये हैं जिसके आधार पर 2022 में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनायेगी। इस दौरान जिलाअध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सहकारी बैंक गजेन्द्र रावत, महामंत्री नवल भटट, विनोद कनवासी, जिलापंस बिक्रम बर्त्वाल, सतेन्द्र अश्वाल, कुलदीप वर्मा, महावीर रावत, हरीबोधनी खत्री, हरक सिंह नेगी, दीपक भटट, भागीरथी कुंजवाल आदि मौजूद रहे।