चमोली: अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चमोली ने सोमवार को मुख्य बस अड्डे पर कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अंकिता भंडारी प्रकरण को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल के साथ कुछ संगठनों द्वारा इस मुद्दे पर जनभावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने मामले के आरोपियों को जेल पहुंचाने का काम किया है और प्रकरण न्यायालय में भी विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में कानून के तहत हर तरह की जांच के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन कांग्रेस केवल राजनीति करने में लगी है। इस दौरान दशोली प्रमुख विनीता देवी,अरुणा भट्ट,आशा दीप्ति, सरोजनी,विमला सती, सरोजनी आदि मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








