Home उत्तराखंड गढवाल सांसद सहित भाजपा पदाधिकारियों ने दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजली

गढवाल सांसद सहित भाजपा पदाधिकारियों ने दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजली

22
0


गोपेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारणी की ओर से बुधवार को गोपेश्वर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री मोहन प्रसाद थपलियाल एवं ओबीसी में मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान को श्रद्धांजली दी। वहीं दो मिनट का मौन रखकर भगवान से मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मोहन प्रसाद थपलियाल व कुलदीप सिंह चौहान का आकस्मिक निधन पार्टी के साथ ही क्षेत्रीय विकास के लिये अपूर्णीय क्षति है। जिसकी भरपाई किसी भी प्रकार संभव नहीं है। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, विक्रम सिंह बर्तवाल, चंद्रेईश्वरी देवी, कविता देवी, भारती देवी, यशपाल सिंह नेगी, शशि देवी, भूपाल राम, धीरेंद्र सिंह भंडारी, समीर मिश्रा, नवल भट्ट, कुलदीप सिंह बर्मा, चंद्रकला खंडूरी, नंदी राणा, दीपा तिवारी, प्रियंका बिष्ट, दीपा भट्ट, शंकर सिंह रावत, विमला भंडारी, राकेश सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।