Home उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने स्व राजीव गांधी की पुण्य स्मृति पर किया...

कांग्रेस कमेटी ने स्व राजीव गांधी की पुण्य स्मृति पर किया रक्तदान

32
1

चमोली: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि अवसर पर जन जीवन संरक्षण हेतु संकल्पित उत्तराखंड कांग्रेस का रक्तदान- जीवनदान सेवा सप्ताह दिवस पर प्रदेश में बढते कोविड-19 महामारी बीमारी से लोगों को हर सम्भव मदद् करने का संकल्प लेकर राजेन्द्र भण्डारी पूर्व कैबिनेट मंत्री व बीरेन्द्र सिंह रावत जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चमोली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में जाकर कोरोना पाजिटिव व अन्य जरूरत मन्द लोगों के लिए रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया गया, रक्तदान शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रकाश गडिया, मीडिया प्रभारी रविन्द्र नेगी, महेंद्र सिंह चौहान, महिपाल राज, बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, गुडवेन्द्र सिंह बिष्ट, सुनील कुमार सहित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह रावत के दोनों पुत्र अनुजीत रावत व अनुप रावत भी अपने गांव तेफना नन्दप्रयाग से पहुंच कर अपनी स्वेच्छा से स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान किया ।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के के महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष आनन्द सिंह पंवार, नगराध्यक्ष प्रमोद विष्ट, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सन्दीप भण्डारी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास जुगराण, मुकुल बिष्ट, पार्षद राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

Comments are closed.