बदरीनाथ। उच्च हिमालयी क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण एवं तकनीकी रूप से कठिन पर्वत चोटी माउंट माना के आरोहण के लिए माउंट माना अभियान-2026 का शुभारंभ गुरुवार को श्री बदरीनाथ धाम से हुआ। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, VSM ने 31 सदस्यीय अभियान दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
इस अवसर पर अभियान का ध्वज अभियान लीडर कैप्टन सुरेंद्र सिंह और डिप्टी लीडर सूबेदार सुनील सिंह नेगी को सौंपा गया। फ्लैग ऑफ के बाद अभियान दल ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर अभियान की सफलता और सभी सदस्यों की सुरक्षित वापसी के लिए आशीर्वाद लिया।
अभियान दल के सदस्यों ने कठोर प्रशिक्षण और पूरी तैयारी के साथ लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान सुरक्षा, अनुशासन, टीम भावना और लक्ष्य प्राप्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अभियान दल और सैन्य कार्मिकों ने पौधरोपण कर हिमालयी पर्यावरण, जैव-विविधता और प्राकृतिक पारिस्थितिकी के संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम की पवित्र भूमि से अभियान की शुरुआत होना पूरे दल के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान बदरी विशाल के आशीर्वाद और दल के सामूहिक प्रयास से माउंट माना अभियान-2026 को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








