Home उत्तराखंड गोपेश्वर में बंदरों के आतंक से परेशान नगरवासी

गोपेश्वर में बंदरों के आतंक से परेशान नगरवासी

22
0


गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर में नगरवासी बंदरों के आतंक से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग के अधिकारियों से बंदरां के आतंक से निजात दिलाने की निजात दिलाने की मांग उठाई है। मंगलवार को नगर के पीजी कॉलेज क्षेत्र में बंदर ने दो व्यक्तियों को चोटिल कर दिया है।
स्थानीय निवासी हेम दरमोड़ा और अशोक सिंह का कहना है कि नगर क्षेत्र में घूम रहे बंदर अब आफत का सबब बनने लगे हैं। यहां बंदर पैदल आवाजाही करने वालों के साथ ही दुपहिया चालकों पर झपटा मार रहे हैं। ऐसे में अब नगर में महिला, बुजुर्ग और बच्चों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत का कहना है कि मामले में वन विभाग के अधिकारियों से वर्ता कर जल्द ही नगर में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।