Home उत्तराखंड कांग्रेस ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैण से शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो...

कांग्रेस ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैण से शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

15
0

चमोली: प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ी सेन से कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया, यात्रा गांव गांव जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों को गांव गांव जाकर जनता के सम्मुख रखेगी।
गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर सीमन्त छेत्र ओर गांवों के लोगो को जोड़ने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा का शुभारम्भ कांग्रेस जिला अध्य्क्ष मुकेश नेगी ने किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार देश की सभी संस्थाओं की शक्तियों को छीन रही है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है, उतराखण्ड में लगातार युवाओ बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा, बेटियों के हत्यारों को बचाने का काम कर रही है।
महंगाई और बेरोजगारी से लोगो का ध्यान भटका रही है । ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर गांव गांव तक चलने वाली इस यात्रा को हाथ से हाथ जोड़ो नाम दिया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा को देश ने एक उम्मीद से अपना समर्थन दिया था लेकिन आज जिस तरह की तानाशाही ओर मनमानी सरकार द्वारा की जा रही उससे आम जनमानस को भारी नुकसान पहुच रहा है युवाओ के भविष्य अधर में लतके हुए है। जाति धर्म के नाम पर लोगो को बांटा जा रहा है और नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। इस दौरान
प्रदेश उपाध्यक्ष युथ कांग्रेस मोहन भंडारी, विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुंवर, प्रदेश सचिव आईटी सेल संजय कुमार, नगर अध्यक्ष कांग्रेस सुरेन्द्र बिष्ट, मोहन राम टम्टा, पुरन नेगी, नगर पंचायत सभासद जगदीश डोण्डियाल व सरोज शाह, जगदीश नेगी, जयदीप शाह, अरजुन,आदि