Home उत्तराखंड महिला की संदिग्ध परिस्थितयो में मौत,

महिला की संदिग्ध परिस्थितयो में मौत,

33
0

नारायणबगड़।शुक्रवार देर शाम कुलसारी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।
शनिवार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट अर्जुन सिंह बिष्ट के निर्देशन में राजस्व पुलिस और रैगुलर पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि जनपद रूद्रप्रयाग निवासी सलोपसिंह अपनी पत्नी सावित्री देवी व दो बच्चों के साथ कुलसारी में किराए की मकान पर रहता है। शुक्रवार देर शाम पांच बजे के करीब जब सलोपसिंह अपने कमरे पर पहुंचा तो उसकी पत्नी सावित्री देवी कमरे के छत के कुंडे पर दुपट्टे पर लटकी हुई थी और उसने अपनी पत्नी को छत से नीचे उतार कर ग्राम प्रधान को घटना की सूचना दी इसपर प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंच कर थाना थराली को तत्काल इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे महिला एसआई हेमलता कुनियाल सहित मय फोर्स के साथ थानाध्यक्ष थराली ने पाया कि मृतक महिला का शव वहां बैड पर लिटाया हुआ था तथा कमरे में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। बताया कि मौके पर दुपट्टे के दो टुकड़ों,मृतका का मोबाइल फोन व शव को कब्जे में लेकर शव पीएचसी नारायणबगड़ के मोर्चरी में रखवाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक महिला की शादी को सात साल से कम समय होने के कारण नियमानुसार मृतका का पंचनामा की कार्यवाही कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष ही की जाती है।इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी थराली को अवगत कराया गया।
शनिवार को उपजिलाधिकारी थराली के आदेशानुसार कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में राजस्व विभाग एवं रैगुलर पुलिस ने संयुक्त रूप से मृतका का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका अपने पीछे दो तीन व ढेड वर्ष की दो बालिकाओं को छोड़ गई है।इस दौरान एस आई नवीन नेगी,राउनि चंद्र सिंह बुटोला,राउनि विनोद कुमार,राउनि प्रमोद नेगी, कांस्टेबल हरीश कुमार और मृतका के ससुराल व मायके पक्ष के लोग मौजूद थे।