चम्पावत जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिका संगठन ने आज मानदेय वृद्धि सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली व प्रदर्शन किया । आंगनबाड़ी कर्मियों की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में इन कर्मियों ने मोटर स्टेशन से कलक्ट्रेट रोड धरना स्थल तक प्रदर्शन करते हुए आक्रोश रैली में प्रदेश सरकार से मानदेय बृद्धि सहित 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की बात कही जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आक्रोश रैली में जिले के चारों विकासखण्डों चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट की सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया वह अपनी एक माँग समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही जिसमे उनका मानदेय पच्चीस हजार किया जाय
– वही एक अन्य कार्यकर्त्री दीपा ने बताया कि अपनी मांग को लेकर उन्होंने आज रैली निकाल धरना प्रदर्शन किया । उनकी एक मांग मानदेय बृद्धि या राजकीय कर्मचारी घोषित करना है । जिसके लिए रैली निकाली है अगर सरकार इसका संज्ञान नही लेती है तो 26 फरवरी को प्रदेश मुख्यालय पर रैली का आयोजन किया जाएगा । इसके बाद भी सरकार नही मानती तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा ।
गौरतलब है कि आंगनबाड़ी संगठन राज्य सरकार की ओर से सभी कार्यत्रियों के वेतन में 140 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि करने, केंद्र सरकार को150 प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजने, सेवानिवृत्ति होने पर 10 लाख देने का जीओ जारी करने, 300 रुपए की कटौती को रोकने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़े जाने, सुपरवाइजर पदों में प्रतिवर्ष सीनियरिटी के आधार पर विज्ञप्ति निकाले जाने, 60 साल की सेवा निवृत्ति होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक लाख रुपए दिए जाने, सेवानिवृत्त की आयु सीमा को 62 साल करने, भवन किराए में बढ़ोतरी करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य विभागों के कार्य हेतु प्रति उस विभाग से 1000 प्रतिमाह दिए जाने, नन्दा गौरा योजना का लाभ आगनबाड़ी कार्यक्रताओं को दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन में है ।








