Home उत्तराखंड अपणी सरकार पोर्टल पर संचालित योजाओ की जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

अपणी सरकार पोर्टल पर संचालित योजाओ की जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

28
0

पिथौरागढ़ :जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने मंगलवार को क्लेक्टेट सभागार में अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से संचालित विविध सेवाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि अपणी सरकार पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। ताकि जनता को समय पर सेवाओं का लाभ मिल सके।

अपणी सरकार पोर्टल पर विभिन्न सेवाओं के तहत विगत एक माह में 9047 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें से 6479 स्वीकृत तथा 779 अस्वीकृत हुए है। जबकि 1536 प्रगति पर तथा 253 लंबित है। जिलाधिकारी ने सभी संबधित विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यदि प्रमाण पत्र या दस्तावेज की कमी के कारण कोई आवेदन अस्वीकृत किया जा रहा है तो इसका स्पष्ट उल्लेख किया जाए। उन्होंने पोर्टल पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, आईएएस दीपक शाशनी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बीपी पांडेय, ईओ दीपक गोस्वामी, डीआईओ एनआईसी गौरव कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिनेश वर्मा सहित तहसीलों से सभी संबधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे थे।

राज्य सरकार द्वारा अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से अभी 33 सेवाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसमें राजस्व विभाग, पंचायती राज, सेवायोजन, शहरी विकास की सेवाएं शामिल है। इस पोर्टल के माध्यम से आगे समाजकल्याण, मत्स्य, ऊर्जा, पेयजल, श्रम आदि विभागों की सेवाओं को भी शामिल करते हुए 75 से अधिक सेवाओं को “अपणि सरकार” पोर्टल के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।