Home ब्यक्ति विशेष डीआर पुरोहित प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित।

डीआर पुरोहित प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित।

72
0

गौरवान्वित!– लोकसंस्कृति के ध्वजवाहक प्रो. डीआर पुरोहित को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार..
पहाड के लोकसंस्कृति के ध्वजावाहक और संरक्षक डा. डीआर पुरोहित को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित। प्रो डी आर पुरोहित को लोकसंगीत और थियेटर के क्षेत्र में वर्ष 2021 का प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया जायेगा।

सांस्कृतिक धार्मिक विषयो के विश्लेषक संजय चौहान बताते है कि लोकसंस्कृति के भगीरथ डाॅ दाताराम पुरोहित नें लोक में बिलुप्ती की कगार पर पहुचं चुकी लोकसंस्कृति को विद्यार्थी के रूप में संजो कर इन्हें पूरे विश्व में पहचान दिलाई। रामकथाओं में सबसे प्राचीन भल्दा परंपरा की मुखौटा शैली- रम्माण से लेकर केदार घाटी का प्रसिद्ध चक्रव्यूह मंचन, नंदा देवी के पौराणिक लोकजागर, पांडवाणी, बगडवाली, शैलनट, रंगमंच, ढोल वादन, ढोली तक के संरक्षण और संवर्धन हेतु उनके द्वारा जो योगदान दिया गया वह यहाँ की लोकसंस्कृति के लिए किसी अमूल्यनिधि से कम नहीं है। पूरा पहाड़, लोक के लिए किये गये उनके भगीरथ प्रयासों का ऋण कभी भी चुका नहीं सकता।

D. R. Purohit

Previous articleकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियो के कसे पेंच, जिला पूर्ति अधिकारी को एक हफ्ते में समस्यायों के निस्तारण के दिए निर्देश
Next articleकफारतीर में आयोजित हुवा शौर्य महोत्सव