Home उत्तराखंड “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम सेलंग में व्यापक...

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम सेलंग में व्यापक वृक्षारोपण

20
0

चमोली : देशभर में 16 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक हरेला माह के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम सेलंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमणि थपलियाल की गरिमामय उपस्थिति रही। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके नेतृत्व में पूरे जोशीमठ विकासखंड में यह अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। थपलियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के तहत पूरे देशभर में वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने पेड़ों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जैसे माँ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण हैं, वैसे ही पेड़ भी हैं। पेड़ हमारे जन्म से लेकर मरण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। थपलियाल ने सभी का इस कार्यक्रम में भाग लेने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

सेलंग गांव की मातृशक्ति ने कृष्णमणि थपलियाल के नेतृत्व में विधि विधान से पूजा अर्चना करने के उपरांत वृक्षारोपण किया। हरेला पर्व के दौरान पंय्या, बांझ, ग्वीरालू और देवदार के पवित्र और छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया और संकल्प लिया गया कि अगले 3 साल तक रोपे गए पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा।

कृष्णमणि थपलियाल ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अभियान में भाग लेने वाले सभी लोगों की सराहना की और आने वाले वर्षों में पेड़ों के संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया।

वहीं मंडल अध्यक्ष नीतेश चौहान ने ग्राम वासियों का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह देखना बहुत ही प्रेरणादायक है कि इतने बड़े पैमाने पर लोग इस महत्वपूर्ण कार्य में भाग ले रहे हैं।

अलकनंदा भूमि संरक्षण के रेंज अधिकारी भरत सिंह नेगी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं के स्त्रोत हैं।

जनमैत्री संस्था के सचिव प्रदीप चौहान ने बताया कि उनके संस्था द्वारा जैव विविधता, पारंपरिक अनाजों के साथ ही अपुणु लाणु, अपुणु खाणु की मुहिम पूरे क्षेत्र में चलाई जा रही है, जिससे कई स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ हो रहा है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतेश चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री जयप्रकाश भट्ट, ग्राम प्रधान सेलंग अंजू देवी, वन पंचायत सरपंच शिशुपाल सिंह भंडारी, भाजपा किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह फरस्वाण, ग्राम प्रमुख मोहन सिंह फरस्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह बिष्ट, सुखदेव सिंह बिष्ट, महिला मंगलदल अध्यक्षा सरिता देवी, आशा देवी, जयंती देवी, देवेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, जयंती देवी समेत ग्राम सेलंग की महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।