चमोली: अग्निशमन विभाग की टीम ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत सतर्कता बरतना जरूरी होता है।
अभियान के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का लाइव डेमो भी दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटी आग को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही गैस सिलेंडर, बिजली के शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचाव के तरीके भी समझाए गए।
छात्र-छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आग बुझाने की तकनीक को व्यावहारिक रूप से सीखा। संस्थान के प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक साबित होते हैं।
अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की कि वे आग से संबंधित सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचना दें।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








