Home उत्तराखंड हैमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वर्ण जयंती समारोह

हैमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वर्ण जयंती समारोह

42
0

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के पचास वर्ष पूरा होने पर स्वर्णजयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले पांच आन्दोलनकारियों- कुंज विहारी नेगी, कृष्णानंद मैठाणी, डॉ वीरेन्द्र पैन्यूली, जगदम्बा प्रसाद रतूड़ी और मंसूर अहमद वेग को सम्मानित किया गया। स्वामी मन्मथन प्रेक्षागृह में स्वर्ण जयंती समारोह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को आज राष्ट्रीय स्तर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। श्री धामी ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को कृषि, मोटे अनाज के उत्पादन, पर्यावरण, आर्थिकी, संस्कृति और स्थानीय भाषा के क्षेत्र में कुशल और जागरूक भी बना रहे हैं।