Home उत्तराखंड नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ ने किया अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ ने किया अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन

33
0
ग्राम पंचायत भेँटा में आज जैवविविधताय संरक्षण समिति का पुनर्गठन किया गया साथ ही नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ द्वारा अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया जैवसंरक्षण के संबंध में जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है जिससे जय मंडल खतरे में है बढ़ते प्रदूषण  वन अग्नि की घटनाओं के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है निरंतर औद्योगिकरण होने के कारण वृक्षों को निरंतर काटा जा रहा है उनकी जगह पर नए वृक्षों का रोपण नहीं हो पाने के कारण  पारिस्थितिकी तंत्र मैं
  हो रहे बदलाव के कारण निरंतर तापमान बढ़ रहे   हिम रेखा की तरफ वन बढ़ते जा रहे हैं जलवायु परिवर्तन की घटनाएं निरंतर देखी जा रही है आज आवश्यकता है कि तापमान को कम करने के लिए चौड़ी पत्तियों का वनीकरण किया जाना आवश्यक है बढ़ते तापमान के कारण कई वनस्पतियां संकट के दौर से गुजर रही है और कई वृक्ष प्रजातियां भी समाप्त हो रहे हैं पहले समय में 5000 फीट की ऊंचाई पर सेव की खेती होती थी आप 8 से 10000 फीट की ऊंचाई पर सेव होने लगा है निरंतर बर्फबारी निरंतर बर्फबारी कम हो रही है जिससे जल स्रोतों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है बाढ़ सूखा की घटनाएं बढ़ रही है जिससे प्रकृति से जुड़े हुए वन्यजीवों के भोज्य पदार्थ भी कम हो रहे हैं और जंगली जानवरों का गांव की ओर आना निरंतर जारी है जिससे खेती को बहुत नुकसान पहुंचाया जा रहा है निरंतर मानव एवं जंगली जानवरों की बीच संघर्ष बढ़ रहा है जिसमें गुलदार का आम आदमी पर हमला की घटनाएं बढ़ रही है और क्षेत्रों में बंदरों का भी आतंक बढ़ता जा रहा है खेती निरंतर घट रही है उसका कारण सूखा वन्य जीव आपदा एवं खेती से पर्याप्त रूप से उत्पादन न मिल पाना भी बड़ा कारण है चर्चा में यूं ही निकला की मनरेगा में वनीकरण को महत्व दिया जाना चाहिए जिसमें मुख्य रूप से जंगली फलों का उत्पादन बढ़ना चाहिए महिला मंगल दल अध्यक्ष भागीरथी देवी ने कहा कि बंदरों को हरिद्वार से लाकर पहाड़ों में छोड़ा जा रहे हैं जिससे बंदर खेती को नुकसान कर रहे वन पंचायत सरपंच उर्वी सिंह चौहान ने कहा कि आज के समय में जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जिससे लोगों को सुरक्षित खाद्य उत्पाद मिल सकता है और जैविक खेती की मांग निरंतर बढ़ रही है उन्होंने कहा कि खेती की जोत कम होने के कारण भी लोगों में खेती के प्रति लगाओ कम हो रहा है  इस मौके पर  वन बीट अधिकारी मनिंदर भंडारी ने कहा कि लोगों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा का काम किया गया उसके लोगों को मैं बधाई देता हूं मिलकर काम करेंगे तो बेहतर परिणाम आ सकते हैं उन्होंने कहाजैव विविधता  संरक्षण  समिति के रूम में  अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी  एवं सदस्य  मात्मा सिंह चौहान  सदस्य चंद्र मोहन पवार  सदस्य के रूप में  सरस्वती देवी भिन्नता कंडवाल वह मनोनीत सदस्य के रूप में  कृष्णा देवी  आदि का चयन किया गया  समिति के द्वारा  बेहतरीन काम किया जाएगा  ऐसी हमारी आशा है