Home उत्तराखंड शिक्षा निदेशक से मारपीट के मामले में राजकीय शिक्षक संघ की चेतवानी

शिक्षा निदेशक से मारपीट के मामले में राजकीय शिक्षक संघ की चेतवानी

2
0

–: राजधानी देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ के साथ अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे।

इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया. जिसमें उनको गंभीर चोटे आई हैँ.

वहीं निदेशक पर हमले की खबर के बाद शिक्षकों और स्टाफ ने सड़क पर जाम लगाकर हमलावरो की गिरफ़्तारी की मांग की हैँ.

शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया हैँ कि अगर जरुरत पड़ी तो फिर उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओ को भी बाधित किया जाएगा.