Home उत्तराखंड वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों ओर आशक्त जनों के साथ दुर्बयवाहार के साथ...

वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों ओर आशक्त जनों के साथ दुर्बयवाहार के साथ पीआरडी महिला कर्मी द्वारा दुर्बयवाहार की शिकायत,

162
0

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्ध आश्रम में लापरवाही देखने को मिली है जिसमें वार्ड सदस्य ने ग्वार की लीला देवी जब फल वितरण के लिए वृद्धाश्रम पहुंची तो वहां पर उन्होंने गेट पर ताला लगा पाया और अंदर वृद्धजनों को रोते पाया इसकी सूचना समाज कल्याण के उच्च अधिकारियों को दी गई और उच्च अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पीआरडी की ओर से तैनात महिला कर्मचारी की 19 सितंबर को अनुबंध सेवा समाप्त हो चुकी है और विभाग के पास की आईडी से तैनात महिला की बार-बार इस तरह की शिकायतें आ रही थी और जिसके बाद विभाग द्वारा प्यारी को लिखित रूप से दिया गया है कि इस महिला की सेवा आगे नहीं बढ़ाई जा सकती है

की सहमति के बाद ताला लगाने की
बता दें, कि सरकार ने निराश्रित और अशक्त वृद्धजनों के आवास और भोजन की व्यवस्था के लिये गोपेश्वर में वृद्धाश्रम की स्थापना की है। जिसका संचालन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। इन दिनों यहां 5 वृद्ध निवास कर रहे हैं। जिनकी देखरेख के लिये विभाग ने पीआरडी जवान मनोज कुमार की तैनाती की है। लेकिन रविवार को जब नगर पालिका सभासद लीला देवी दोपहर में यहां वृद्धों को फल देने पहुंची तो उन्होंने बुजुर्गों को कमरे में बंद रोता पाया। जिस पर उन्होंने मामले की जानकारी समाज कल्याण अधिकारी के साथ ही अन्य लोगों को दी। जिसकी जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी आनन-फानन में वृद्धाश्रम पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि वृद्धाश्रम में पूर्व में महिला पीआरडी जवान बबीता देवी की तैनाती की गई थी। जिनकी सेवाएं विभाग ने 19 सितम्बर को समाप्त कर दी गई हैं। उन्होंने बीते दिनों वृद्धाश्रम में आकर बुजुर्गों के साथ मारपीट कर धमकाया था। जिस पर यहां तैनात पीआरडी जवान मनोज ने बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए उनकी सहमति पर उन्हें कमरे में बंद वह खाना खाने गया। ऐसे में बुजुर्गों के लिये सरकार की ओर संचालित वृद्धाश्रम संचालन को लेकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की संवेदनशीलता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इस दौरान यहां संस्थाध्यक्ष कुसुम लता डिमरी, धनंजय लिंगवाल, ऊषा रावत, अनिता देवी, जूला देवी, बिल्लेश्वरी देवी, विजया कंडारी, मंजू फर्स्वाण, सुलोचना देवी आदि मौजूद थे।

वृद्धाश्रम में पूर्व में तैनात पीआरडी महिला जवान बबीता देवी की संस्था में बीती 19 सितम्बर को सेवा समाप्त कर दी गई थी। जिसके बावजूद उनके वृद्धाश्रम कैंपस में आकर अभद्रता करने की बात सामने आई है। उन्हें सोमवार सुबह तक कैंपस खाली करने के निर्देश दिये गये हैं। यदि पीआरडी जवान की ओर से आदेशों का पालन नहीं किया जाता तो मामले में नियमानुसार पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की जाएगी।
टीआर मलेठा, समाज कल्याण अधिकारी, चमोली।