Home राजनीति मंगलौर और बद्रीनाथ विधान सभा पर जीत 2027 के लिए संजीवनी होगी...

मंगलौर और बद्रीनाथ विधान सभा पर जीत 2027 के लिए संजीवनी होगी साबित:हरीश रावत

11
0

चमोली: बद्रीनाथ उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गोपेश्वर में एक पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा तोड़ फोड़ की राजनीति कर रही है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने जनादेश का अपमान किया है। बद्रीनाथ विधान सभा मे अपने स्वहित के लिए यह चुनाव जनता पर थोपा है जिसका जबाब जनता देगी।
हरीश रावत ने संसद में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओ पर दिए बयान पर कहा कि राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म की व्यख्या ठीक वैसे ही कि जैसे शिकागो में स्वामी विवेकानन्द ने की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षद्म हिंदुत्व है, राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू निडर है, हिंसक नही है,

उत्तराखण्ड के परिपेक्ष में कहा कि सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है, भाजपा का भ्र्ष्टाचार शिष्टाचार बना हुवा है,
केंद्र के राज्य की योजनाएं धरातलन पर शून्य है, जलजीववन मिशन भ्र्ष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण बना हुवा है। घरों में नल तो लगा लिया गया लेकिन उनमें जल नही है निम्न गुणवता के काम किया है, शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है, जो सामान्य परिवार की पहुच से बहुत दूर है। स्वास्थ व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। भाजपा केवल अपने चहेतों को लाभ पहुचाने के लिए आम जनमानस का गला घोंट रही है, भाजपा की जन विरोधी नीतियों के ख़िलापी लगातार लड़ रही है लड़ेगी।
अग्निवीर को लेकर उन्होंने कहा कि पहाड़ी जनपदों में युवाओ का सेना में सिपाही होना गर्व का विषय हुवा करता था, भाजपा सरकार ने उन युवाओं का गौरव छीनकर उन्हें अग्निवीर बना दिया है जो चिंतनीय है।उन्होंने कहा कि यहां के मतदाता इस उप चुनाव में भाजपा को जबाब देगी।
राजेन्द्र भंडारी दमघोटू राजनीति की है।
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस का उम्मीदवार बेहतर साबित होगा,
2027 में आम व्यक्ति औसत आय को 6लाख से ऊपर का लक्ष्य रहेगा। 2027 में परविर्तन लायेंगे जिसका जिसका सीधा लाभ आम जनमानस तक पहुचेगा। डबल ट्रिपल इंजन की सरकार है लेकिन इसका लाभ आमजनमानस का नही रहा है। मंगलोर ओर बद्रीनाथ उप चुनाव जीतते हैं तो यह 2027 के लिए सँजीवनी साबित होगा।
मास्टर प्लान बद्रीनाथ निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह से धार्मिक नगर और संस्कृति के साथ जो खिलवाड़ हो रहा वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
मास्टर प्लान के तहत हमारे हकहकूक धारियों ओर धार्मिक परम्पराओ के ध्वज वाहको को विश्वास में नही लिया गया।
कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इन बार जांच करेगी।
विधायक प्रताप नगर विक्रम सिंह नेगी,जिला अध्य्क्ष मुकेश नेगी, केदार नाथ विधायक मनोज भंडारी, यशवंत बर्तवाल, कलम रावत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, देवेन्द्र फर्स्वाण, संदीप नेगी, संदीप झींकवान, अजय भंडारी, अनूप भंडारी, पुष्पेंद्र झींकवान, मुकुल बिष्ट, संदीप पटवाल, मन्नू नेगी आदि मौजूद रहे।