Home उत्तराखंड मिशन हौसला जरूरत मन्दों को हो रहा संजीवनी साबित

मिशन हौसला जरूरत मन्दों को हो रहा संजीवनी साबित

21
0

हरिद्वार: लक्सर के सीमली निवासी दीपक कुमार जो कि रेलवे स्टेशन पर वेंडर है। दीपक की बहन की तबीयत पिछने कुछ दिनों से खराब थी। महिला मुनेश देवी को आक्सीजन की कमी होने के कारण आक्सीजन दिए जाने की आवश्यकता थी। चिकित्सक द्वारा आक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता बताने पर दीपक को प्रयास करने के बाद भी कहीं से आक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल सका। इसके बाद दीपक ने जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र से आक्सीजन सिलिंडर दिलाने का अनुरोध किया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से मिशन हौंसला के तहत सभी पुलिसकर्मियों को संकट की स्थिति में लोगों की हरसंभव मदद कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत मानवीयता दिखाते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष ने तत्काल दीपक कुमार के लिए एक आक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कराई। आक्सीजन सिलिंडर मंगवाकर दीपक कुमार को सौंपा गया। संकट के समय में मदद के लिए दीपक व उसके परिजनों ने थाना पुलिस का आभार जताया है।