चमोली: संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति वन विभाग के कर्मचारियों ने पंकज कुमार निदेशक/वन संरक्षक नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व पर गम्भीर आरोप लगाते हुए स्थानान्तरण की मांग की।
पिछले लंबे समय से वन बीट अधिकारियों की 2 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल जारी थीं, फायर सीजन को देखते हुए एवं कोर्ट के आदेशों पर हड़ताल स्थगित की गई लेकिन इस बीच वन विभाग के संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति वन विभाग द्वारा निदेशक/ संरक्षक नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व पर कर्मचारियों उत्पीड़न का आरोप लगाया, कर्मचारियों ने ज्ञापन में लिखा है कि 7 दिन के अंतर्गत अगर पंकज कुमार का अन्यत्र स्थान्तरण नही होता है तो वे उग्र आंदोलन एवम कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे।
निदेशक से बात करने की कोशिश की गई लेकिन मोबाइल से वार्ता नही हो पाई
बात होने पर पक्ष लिखा जाएगा।