Home उत्तराखंड पुलिस ने धूमधाम से मनाई होली

पुलिस ने धूमधाम से मनाई होली

34
0

गोपेश्वर : होली के त्योहार पर शहर की कानून व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहने वाले पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को जमकर होली मनाई। पुलिस लाइन से होली की शुरुआत हुई। बाद में सभी पुलिसकर्मी नाचते-गाते अपने आला अधिकारियों के घर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने अधिकारियों को रंगा। पुलिस वालों ने खूब ठुमके लगाए।
पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिसकर्मी होली के दिन हमेशा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर रहते है। इस कारण वे होली नहीं खेल पाते है। अपने परिवार के साथ होली नहीं खेलने का पुलिसकर्मियों को हमेशा मलाल रहता है। इस कमी को दूर करने के लिए शहर में पुलिस जवान होली के अगले दिन यह त्योहार मनाते हैं।

कप्तान और सीओ हुए शामिल
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस फील्ड पहुंचकर पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी। गुलाल से जमकर होली खेली।

फ़ोटो कैप्सन——-