करंट हादसे के पीड़ित परिवारों को मुआवजे बढ़ाने और नौकरी की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
चमोली: करंट हादसे के पीड़ित परिवारों को मुआवजे ओर नौकरी की मांग को लेकर फर्स्वाण फाट के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। 15 दिन में कार्रवाई नही हुई तो आंदोलन की दी चेतावनी। 19 जुलाई 2023 को चमोली अलकनंदा के किनारे संचालित नमामि गंगा परियोजना में 16 लोगों की करंट हादसे में मौत हो गई...
दुःखद: यहां बादल फटा, 12 लोग आये मलबे की चपेट में,सभी लापता
रुद्रप्रयाग (गौरीकुंड) एक बार फिर से केदारघाटी से बड़े हादसे की सूचना आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 11 बजे के करीब केदारघाटी में मूसलाधार बारिश होने से गौरीकुंड के पास बह रहे नाले के ऊपर बादल फट गया जिससे नाले के उफान में आने से उसके पास बनी तीन दुकानों को बह गई ।...
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं में कमी लाने पर हुआ मंथन
चमोली: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कराते हुए ब्लैक स्पॉट का सुधारीकरण के साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रैश बैरियर, पैराफिट एवं साइनेज लगाना सुनिश्चित करें। इस दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा...
डीएम ने ली राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक।
चमोली: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में राजस्व स्टाफ की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि लंबित राजस्व वादों, मुख्य एवं विविध देयों की वसूली, आपराधिक मामलों, सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन प्रकरणों एवं जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने स्तर पर स्टाफ बैठक करते हुए...
आयशा एवं सनूप को मिला प्रथम कर्मयोगी स्व. श्री नंदराम पुरोहित स्मृति सम्मान
चमोली: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वृहस्पतिवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के पूर्व लेखाकार स्व. श्री नंदराम पुरोहित की पुण्य स्मृति में पुरोहित स्मृति न्यास द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को हर वर्ष यह सम्मान दिया जायेगा। शैक्षिक सत्र 2021- 22 में बीएड विभाग की छात्रा कु. आयशा (82.30% अंक) एवं...
बड़े सपने देखने से ही मिलते हैं बड़े लक्ष्य
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वृहस्पतिवार को करियर काउन्सलिंग प्रकोष्ठ द्वारा व्यक्तित्व विकास पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली कुलदीप गैरोला ने कहा कि छात्र छात्राओं को जीवन में बड़े सपने देखने की आदत डालनी चाहिए और उसी दिशा में गंभीर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि...
लोकजात यात्रा को लेकर मन्दिर समिति ने आहूत की बैठक
नंदादेवी सिद्ध पीठ में लोकजात विषयक बैठक आयोजित की जिसमे निर्णय लिया गया कि मलमास होने के कारण देवी भ्रमण का दिवस 17 अगस्त 2023 को निश्चित किया जाएगा साथ ही सिद्ध पीठ कुरुड़ को पाँचवे धाम घोषित करने विषयक उचित रणनीति बनाई जाएगी जिसमे समस्त विकास खण्ड के जनप्रतिनिधियों एवम सामाजिक कार्यकर्ता को बढ़ चढ़ कर आगे...
जिलाधिकारी ने चिकित्सा प्रबंधन समिति की ली बैठक
चमोली :जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में बुधवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर में जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष की आय व्यय का विवरण और चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित कार्यों एवं उन पर होने वाले व्यय को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने...
सूरज पुरोहित ने रसायन विज्ञान विषय में प्रतिष्ठित सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र सूरज पुरोहित ने रसायन विज्ञान विषय में प्रतिष्ठित सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। सूरज पुरोहित का जन्म चमोली जिले के ग्राम सिमली, पोस्ट ऑफिस तेफना, नंदप्रयाग में हुआ । वर्तमान में सूरज पुरोहित दून विश्विद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग से शोध कार्य कर रहे हैं। शोध कार्य किए जाने हेतु सूरज पुरोहित की शिक्षा...
बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन पुल हुवा क्षतिग्रस्त, 1 मजदूर बहा
चमोली: बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया है इसमें काम करने वाला एक मजदूर अलकनंदा के तेज बहाव में बह गया है और एक अन्य को बचाया गया पुलिस अधीक्षक चमोली परमेंद्र डोभाल ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत ब्रह्म कपाल के समीप पुल का निर्माण चल रहा है इस दौरान जो...













