बदरीनाथ हाइवे: पहले खबर पढ़ें फिर घर से निकलें
चमोली: जनपद में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर मालवा आने से अवरुद्ध हो गया है जिला प्रशासन के अनुसार बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका मैठाणा, नंदप्रयाग पागलनाला व बेलकुची में बंद है। मार्ग बंद होने से राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
चिंताजनक!– आपदा से तबाह हुये किरूली के जंगल और जलस्रोत..
नेस्तनाबूद हुये हजारों बांज बुरांस और काफल के पेड.. प्राकृतिक जलस्रोत हुये तबाह, अब ग्रामीणो के समक्ष पेयजल का संकट गोपेश्वर:13-14 अगस्त की आपदा ने बंड क्षेत्र में जो तबाही मचाई वो रोंगटे खडे कर देने वाली थी। इस आपदा ने न केवल आमजन को प्रभावित किया अपितु बेजुबान को भी प्रभावित किया। आपदा ने गाँव का भूगोल भी बदल...
बारिस: दशोली ओर नन्दा नगर में सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश
ब्रेकिंग: मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार जनपद चमोली में देर रात से लगातार बारिश जारी है । बारिश को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी दसौली की ओर से विकासखंड दशोली और नंदा नगर के सभी स्कूलों मैं छुट्टी की आदेश जारी कर लिए गए हैं जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि जनपद में मौसम विभाग द्वारा...
गौशाला जाते हुए ग्रामीण को भालू ने किया बुरी तरह ज़ख़्मी
। नारायण बगड/चमोली अभी अभी देर शाम को जनपद चमोली के विकास खंड नारायणबगड़ के जुनेर गांव के रामसिंह उम्र लगभग 57 वर्ष को अपनी गौशाला जाते समय शायद पहले से घात लगाए बैठा भालू ने अचानक हमला कर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। गनीमत यह रही कि घायल रामसिंह के साथ कुछ ही दूरी पर उनका छोटा भाई सुदर्शन सिंह...
बण्ड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने आपदा प्रभावितो के हितों की मांग को लेकर जिलाधिकारी से की मुलाकात
चमोली: बंड विकास संगठन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने बंड छेत्र के ग्राम पंचायतों नगर पंचायत पीपलकोटी के समस्त वार्डो में 13 अगस्त को आई भीषण आपदा से प्रभावित मुख्य रूप से लोगों के आवासीय भवन, दुकानों की क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें जोशीमठ आपदा व केदारनाथ आपदा की तरह मुआवजा दिलाने ,साथ ही क्षेत्र की समस्त मोटर मार्ग...
हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में राजमार्गाे, सरकारी एवं वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक।
चमोली: उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा प्राप्त रिट में पारित आदेशों के क्रम में राजमार्गाे, सरकारी एवं वन भूमि से त्वरित अतिक्रमण हटाने जाने और सभी विभागों द्वारा अपने विभागों की भूमि एवं भवनों का लैंड बैंक तैयार करने को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजमार्गाे, अन्य सड़क मार्गाे के किनारे...
सीएमओ ने कृमि नाशक दवा खिलाकर किया कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ
चमोली:मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा ने पीस पब्लिक स्कूल में बच्चों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ किया। मंगलवार को 74426 बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गयी। बताया कि 1 से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाडी केन्द्रो तथा 6 से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में कृमि नाशक दवा...
मुख्य विकास अधिकारी ने ली केन्द्र व राज्य पोषित योजना की समीक्षा बैठक
चमोलीः मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने विकासभवन सभागार में जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित, वाहय सहायतित तथा 20 सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अवमुक्त धनराशि का समय से शत प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। वहीं बीस सूत्रीय कार्यक्रम में डी श्रेणी में आने वाले विभागों को हिदायत देते हुए परफारमेंन्स...
प्राचीन विरासत को संजोने के लिए डाक विभाग ने लांच किए स्पेशल लिफाफा।
चमोलीः सीमांत जनपद चमोली में हिमालय की प्राकृतिक संपदा भोजपत्र और सांस्कृतिक विरासत पौणा नृत्य को संजोए रखने के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा खास लिफाफा लांच किया गया है। इस लिफाफे पर विरासत भोजपत्र एवं पौणा नृत्य को चित्रित किया गया है। डाक विभाग द्वारा मंगलवार को अंबेडकर भवन गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हिमांशु...
कार खाई में गिरी 6 लोग घायल, स्थिति सामान्य
चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागल नाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी प्रशासन के अनुसार वाहन में 6 लोग सवार थे जो घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को पीपलकोटी विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार...













