Home उत्तराखंड हेरिटेज ऑफ गढ़वाल हिमालय सम्मेलन में श्रेष्ठ सांस्कृतिक आजीविका क्लस्टर के...

हेरिटेज ऑफ गढ़वाल हिमालय सम्मेलन में श्रेष्ठ सांस्कृतिक आजीविका क्लस्टर के लिए हुई सम्मानित

19
0

उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून द्वारा तीन दिवसीय प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का समापन विज्ञान धाम झाजरा देहरादून में रविवार को हुआ जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आजीविका संवर्धन के स्वयं सेवी संस्थानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। गोपेश्वर की स्वयं सेवी संस्था हेरिटेज ऑफ गढ़वाल हिमालय को भी इस सम्मेलन में श्रेष्ठ सांस्कृतिक आजीविका क्लस्टर के लिए सम्मानित किया गया।
हेरिटेज गढ़वाल हिमालय के सचिव प्रदीप सिंह फर्स्वाण ने बताया कि प्रथम विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जिसका उद्देश्य ग्रामीण पारंपरिक आजीविका को आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति से जोड़ना और अत्यधिक आय अर्जन रहा। ग्रामीण लघु उद्योगों पर देश के वरिष्ठ वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन मिला और स्टार्ट अप को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वैज्ञानिक तरीके बताए।
संस्था की मास्टर ट्रेनर विनीता परमार ने कहा कि हमारे द्वारा किए जा रहे पीढ़ी दर पीढ़ी पारंपरिक लघु उद्योग को सांस्कृतिक आजीविका क्लस्टर का पुरुस्कार मिलना हमारे लिए गौरव का विषय है एवं इससे अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन व स्वावलंबन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस में संस्था के अध्यक्ष विक्रम बर्तवाल, कूमा देवी, तुलसी देवी, गुड्डी देवी, मंजू देवी, जयंती देवी ने प्रतिभाग किया।