Home उत्तराखंड आग से मुकाबला कैसे करें: फायर सर्विस गोपेश्वर टीम ने एनसीसी कैडेट्स...

आग से मुकाबला कैसे करें: फायर सर्विस गोपेश्वर टीम ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए अग्नि सुरक्षा गुर

4
0

फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में आयोजित एनसीसी कैम्प में प्रतिभाग कर रहे एनसीसी कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान फायर यूनिट टीम ने कैडेट्स को विभिन्न अग्निशमन उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, वाटर होज़, फायर बकेट एवं सेफ्टी सूट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम में गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सुरक्षित तरीके से आग बुझाने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया। इस दौरान त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर विशेष जोर दिया गया, ताकि आपातकालीन स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

फायर टीम ने कैडेट्स को बताया कि सीमित संसाधनों के बीच किस प्रकार सूझबूझ और तत्परता से आग लगने पर प्रारंभिक सहायता प्रदान की जा सकती है। कार्यक्रम में कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए विभिन्न उपकरणों के प्रयोग को स्वयं अभ्यास किया।

अंत में फायर सर्विस की टीम द्वारा सभी को आग से बचाव के प्रति जागरूक रहने, सतर्कता बरतने एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल तत्काल फायर सर्विस को सूचना देने हेतु अवगत कराया।