ज्योतिर्मठ :समर कैंप के चतुर्थ दिवस पर छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर डॉ. प्रीति डोभाल ने छात्राओं के साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। उन्होंने किशोरावस्था में स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक से आई बाल विकास अधिकारी श्रीमती उषा डिमरी ने छात्राओं को बालिकाओं के सतत विकास, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उनके साथ श्रीमती संध्या एवं श्रीमती रेखा कंडवाल ने भी छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, उनके लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
छात्राओं ने सत्र के दौरान उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








