Home उत्तराखंड रसोई गैस फटने से एक परिवार के 6 लोग झुलसे

रसोई गैस फटने से एक परिवार के 6 लोग झुलसे

36
0

चमोली : दशोली ब्लॉक के  मैठाणा गांव में उस समय एक बड़ी घटना हो गयी जब  रसोई गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। वंही घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जँहा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैठाणा गांव निवासी कृपालु मिस्त्री के घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर पर लगी आग से सिलेंडर फट गया। जिससे हुई आगजनी से में कैलाश चंद्र पुत्र कृपालु मिस्त्री, प्रिंस पुत्र विजेंद्र कुमार, राधा देवी पत्नी कैलाश चंद्र, पूजा पत्नी प्रिंस, दृष्टि पुत्री विजेंद्र कुमार, पुष्पा देवी पत्नी विजेंद्र कुमार घायल हो गए हैं। ग्रामीणों को सूचना पर अग्नि शमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। जबकि घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जँहा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Previous articleसिमलसैण गांव के नीचे लगातार भूस्खलन जारी, लोगो मे आक्रोश
Next articleआपदा में लापता लोगों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन