Home उत्तराखंड माँ भगवती लाता की देवरा यात्रा को लेकर अहम बैठक,

माँ भगवती लाता की देवरा यात्रा को लेकर अहम बैठक,

33
0

चमोली:लाता की माँ भगवती देवरा यात्रा को लेकर छेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की, राजजात नीति घाटी देवरा यात्रा में सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार और परामर्श रखे।

रविवार को उदय पैलेस होटल पीपलकोटी मे माँ भगवती लाता नन्दा देवी देवरा यात्रा (राजजात नीती घाटी) के सफल आयोजन हेतु समिति के अध्यक्ष डॉ0 मान सिंह राणा की अध्यक्षता मे समस्त नीती घाटी के सम्मानित जनप्रतिनिधियो, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओ व समिति के पदाधिकारियों/सदस्यों की एक आम बैठक आयोजित किया गया।जिसमे आगामी भादो माह मे होने वाली नन्दा दयोरा के सफल आयोजन हेतु विचार विमर्श के उपरांत निम्न लिखित प्रस्ताव क्रियान्वित हेतु पारित किये गए।*
*1-फूलदेई संक्रांति के दिन लाता मे माँ नन्दा देवी को अवतारित कर यात्रा का रोड मैप तैयार किया जायेगा।*
*2-नीती घाटी के प्रत्येक गॉव से प्रत्येक परिवार से यात्रा संचालन व्यय के रूप में मात्र ₹ 251 सम्बंधित प्रधान/उपसमिति के अध्यक्ष के द्वारा एकत्रित किया जाएगा।*
*3-दयोरा के सुव्यवस्थित ब्यवस्था हेतु प्रत्येक ग्राम स्तर पर एक उपसमिति बनाया जाएगा जो दयोरा के समय समिति से समन्वय बनाये रखेगा।*

*4-समिति के कोषाध्यक्ष श्री नन्दन सिंह रावत जी को ससमय पर पंडितो, बाजीगरो व जागरी से सम्पर्क स्थापित करते हुए वार्ता किया जाय।*
*इस अवसर पर बैठक में नीती घाटी से लगभग 110 लोगो ने प्रतिभाग किया। औऱ अपना अमूल्य सुझाव दिया।*
सचिव लक्ष्मण सिंह बुटोल
उपाध्यक्ष धीरेंद्र गरूडया
सह सचिव सुपया राणा
कोषध्यक्ष नन्दन रावत

*