Home उत्तराखंड लापता महिला गंभीर घायल अवस्था में मिली, भालू ने किया हमला, टीम...

लापता महिला गंभीर घायल अवस्था में मिली, भालू ने किया हमला, टीम मौके पर

67
0

चमोली: चमोली जिले के पोखरी विकासखंड स्थित पाव गांव से बुधवार को घास लेने गई एक महिला लापता हो गई। ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की तो एक स्थान पर महिला की दरांती व रस्सी और कुछ दूरी पर खून के धब्बे व महिला का दुपट्टा पड़ा मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला को गुलदार या भालू ने शिकार बना दिया है। हालांकि, अंधेरा घिर जाने के कारण रेस्क्यू टीम वापस लौट आई थी। जानकारी के अनुसार पाव गांव की रामेश्वरी देवी बुधवार सुबह अकेले ही पास के जंगल में चारापत्ती लेने गई थीं। गांव से एक किमी की दूरी पर गजे डुंग्रा तोक में बांज का घना जंगल है। रामेश्वरी देवी जब घर नहीं लौटी तो चिंतित स्वजन ने ग्रामीणों के साथ पुलिस व वन विभाग की टीम के साथ जंगल में खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान रस्सी के साथ आसपास खून के धब्बे व दुपट्टा बरामद हुआ। 50-वर्षीय रामेश्वरी देवी के पति अनिल कुमार व्यापारी हैं। रामेश्वरी देवी पर जंगल में गुलदार व भालू ने हमला कर दिया है। पोखरी थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि स्वजन, ग्रामीण व वन विभाग की टीम के साथ जंगल में सर्च अभियान चलाया गया था। गुरुवार सुबह फिर ढूंढ-खोज के लिए टीम रवाना हुई, इस दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थानीय लोगो एवं वन विभाग की टीम को महिला घायल अवस्था में मिली। महिला चट्टान पर अटकी हुई है वहां से रेसक्यू करना चुनौती पूर्ण बना हुवा है, सभी लोग एसडीएम आर एफ का इंतजार कर रहे हैं.
महिला से बात चीत करते हुए परिजनों ने बताया की उन्होंने किसी तरह खुद को भालू के चंगुल से छुड़ाया।
वन विभाग का कहना है की टीम मौके पर लगातार बनी हुई है।