Home उत्तराखंड सदस्यता अभियान में लाएं तेजी : परिहार

सदस्यता अभियान में लाएं तेजी : परिहार

4
0

कर्णप्रयाग: भाजपा की सदस्यता लेने के लिए आमजन में भारी उत्साह है लेकिन, कार्यकर्ता को सम्पर्क बढ़ाकर सदस्यता अभियान में तेजी लानी होगी।
कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में जिला प्रभारी कुंदन परिहार ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष और मंडल संयोजकों को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संगठन की पाई समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में राज्यमंत्री रमेश गड़िया ने कहा की संगठन ने कार्यकर्ताओं की क्षमता के आधार पर ही लक्ष्य दिया है सभी कार्यकर्ता लक्ष्य प्राप्त करने के लिए काम करें। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गजेंद्र सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता की जानकारी ली। विधायक भोपाल राम टम्टा ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा।
बैठक में जिला सहसंयोजक डॉ हिमानी वैष्णव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर मिश्रा, बद्रीनाथ विधानसभा संयोजक कृष्णमणि थपियाल, कर्णप्रयाग संयोजक अरुण मैठाणी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, नगर मंडल सुभाष चमोला, गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, थराली मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष संजय रावत, कैo गैणा सिंह बैठक का संचालन जिला महामंत्री कुलदीप सिंह बर्मा ने किया।