Home उत्तराखंड कड़ाके क़ि ठंड में घरेलू सिलेंडर के लिए घंटो खडे रहे लोग

कड़ाके क़ि ठंड में घरेलू सिलेंडर के लिए घंटो खडे रहे लोग

4
0

चमोली: चमोली जनपद के दूरस्थ क्षेत्र जोशीमठ में कड़ाके की ठंड के बीच घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों के बाहर जमा हो गए और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ठंड के बावजूद लोगों में सिलेंडर को लेकर चिंता साफ दिखाई दी।
बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष का असर अब उत्तराखंड के कई इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। गैस आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण लोगों में संशय की स्थिति है, जिससे मांग अचानक बढ़ गई है। यही कारण है कि अलग-अलग स्थानों पर लोग सुबह से ही कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।
हालांकि प्रशासन ने स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें। प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और सभी को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
फिलहाल, लोगों की चिंता और ठंड के बीच गैस के लिए लगी लंबी कतारें चर्चा का विषय बनी हुई