Home उत्तराखंड पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2को...

पुलिस ने अवैध शराब के साथ 2को किया गिरफ्तार

5
0

थराली *आचार संहिता के दौरान अवैध शराब का परिवहन कर रहे 02 अभियुक्तों को थाना थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज आगामी विधानसभा उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता बनाये रखने हेतु चमोली पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जारी है। थाना थराली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान *1.दिगंबर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी असेड सिमली थाना थराली ज़िला चमोली व 2.सोहन सिंह पुत्र जमन सिंह निवासी उपरोक्त* को वाहन संख्या UK-11-TA-2692* में 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना थराली में आबकारी अधिनियमके अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।