Home उत्तराखंड चमोली में बारिश का कहर, उफान पर अलकनंदा-पिंडर; नदी किनारे बसे घरों...

चमोली में बारिश का कहर, उफान पर अलकनंदा-पिंडर; नदी किनारे बसे घरों पर खतरा

2
0

चमोली। जनपद चमोली में देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। जिले में कई स्थानों पर सड़कें बंद हैं, वहीं अलकनंदा और पिंडर नदियां भी उफान पर हैं। पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कर्णप्रयाग क्षेत्र में पिंडर नदी का पानी और तेज लहरें नदी किनारे बने आवासीय भवनों, होटलों और अन्य घरों के करीब तक पहुंच रही हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों से लगातार सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, ऐसे में लोग नदी और गदेरों के आसपास जाने से बचें।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर लापरवाही से नदी के बेहद करीब आवासीय भवन और अन्य निर्माण किए गए हैं। बारिश के दौरान जब नदी का जलस्तर बढ़ता है तो ऐसे निर्माणों पर खतरा बढ़ जाता है और लोगों को नुकसान की आशंका बनी रहती है।
फिलहाल लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।