Home ब्यक्ति विशेष सेवा निवृत्त हवलदार दीवान सिंह राणा का गांव पहुचने पर भव्य स्वागत।

सेवा निवृत्त हवलदार दीवान सिंह राणा का गांव पहुचने पर भव्य स्वागत।

221
0

ऊखीमठ ब्लाक के दूरस्थ गांव गडगू के दीवान सिंह राणा भारतीय सेना में 24 साल देश की सेवा कर आज अपने गांव गडगू पहुंचे। यहां पहुंचने पर जवान ने सबसे पहले मां भगवती, जाख देवता व भगवान मध्यमहेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना की। गांव पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ ग्रामीणों, सगे संबंधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
गौर है कि वह 15 अक्टूबर,1998 में 11 गढ़वाल राइफल्स मे भर्ती हुए थे। इस दौरान वे जम्मू कश्मीर, अरूणांचल, आसाम, मणिपुर, नागालैंड इत्यादि दुर्गम क्षेत्रो में रह कर देश की सेवा की। ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित करके उनका अभिनंदन किया। सेना से गत 31अक्टूबर,2022 को रिटायर होने के बाद आज शुक्रवार को गांव पहुंचे। जवान ने भी अपने गांव मेें मिले प्रेम व आदर को हाथ जोड़कर स्वीकार किया। वे समस्त ग्रामवासियों व रिस्तेदारों से मिलकर खुश व भावुक नजर आए।
इस मौके पर मंदिर पुरोहित शिव प्रसाद सेमवाल, एक्स सर्विस मैन रायसिंह राणा, सुवेदार सैनसिंह राणा, प्रधान विक्रम सिंह, पोस्ट मास्टर अखिलेश सेमवाल, फतेह सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रणजीत सिह, कमला देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, सहित गांव की महिलाएं, नौजवान, बुजुर्ग, बच्चे शामिल थे।