Home उत्तराखंड ग्रेड सी सेब का राज्य सरकार ने किया समर्थन मूल्य घोषित

ग्रेड सी सेब का राज्य सरकार ने किया समर्थन मूल्य घोषित

33
0

चमोली : राज्य सरकार ने वर्ष 2022 हेतु सी ग्रेड सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य 11 रूपये प्रति किग्रा घोषित किया है। जानकारी देते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा नाशपाती का क्रय 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा।
क्रय किए जाने वाले नाशपाती का न्यूनतम व्यास 50 मिमी. से कम नहीं होना चाहिए और फल सडे, गले तथा कटे नहीं होने चाहिए। फलों की तुडाई उपरान्त फलों के वाष्पीकरण से वजन में होने वाली कमी को ध्यान में रखते हुए क्रय के समय तौल में 2.50 प्रतिशत अधिक वजन लिया जाएगा। यह योजना केवल कृषको के लिये होगी ठेकेदार व बिचौलिये इस योजना में आच्छादित नहीं होंगे।
उन्होंने बताया कि जिले में हेलंग, जोशीमठ, तपोवन, मलारी तथा घेस में संग्रह/क्रय केन्द्र बनाये गये हैं।