Home उत्तराखंड नन्दानगर घाट में सेवा सप्ताह

नन्दानगर घाट में सेवा सप्ताह

46
0

चमोली: सेवा सप्ताह*कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल घाट( नंदा नगर )मैं जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली रघुबीर सिंह बिष्ट एवं थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह के नेतृत्व में अनेकों स्थानों पर वृक्षारोपण एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया साथ ही मंडल मुख्यालय घाट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया। अनेकों स्थानों पर स्वच्छता के कार्यक्रम एवं राज्य सरकार वह केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के पत्रों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को गांव के अंतिम व्यक्ति की सहायता के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा वही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए गरीब जन कल्याण योजनाओं का लाभ जनता के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने गांव में सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर विकासखंड घाट की प्रमुख श्रीमती भारती देवी ने कहा कि असहाय विकलांग दिव्यांग एवं गरीब व्यक्तियों के लिए सरकार अनेकों कार्यक्रम चला रही है जिनका कि हम सभी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभ दिलवाने का प्रयत्न करना होगा वही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जुडने के लिए बेरोजगार युवाओं रोजगार से जोड़ने के लिए सभी को प्रेरित करने की पहल करनी होगी।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री समीर मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह नेगी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदिता रावत भाजपा वरिष्ठ नेता कर्नल हरेंद्र सिंह रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत पूर्व जिला मंत्री श्याम सिंह रावत, दिनेश सिंह, महावीर सिंह ,श्रीमतीसंध्या देवराडी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती सतेश्वरी देवी ,प्रीति मैंदोली श्रीमती उषा बिष्ट सुनीता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य लूथरा जगबीर सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तरा देवी ल्वाणी, नवीन रावत यशपाल आग्री , भागवत सिंह बिष्ट महावीर सिंह नेगी हीरा सिंह बिष्ट सांसद प्रतिनिधि राजा मैंदोली रमेश चंद्र विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी गब्बर सिंह नेगी अशोक सती विजय रावत सोशल मीडिया प्रमुख मंडल घाट पूर्व जेस्ट प्रमुख देव सिंह नेगी जेष्ठ प्रमुख अब्बल सिंह प्रधान कनोल श्रीमती सरस्वती देवी, श्रीमती सती देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य रमणी भरत सिंह नेगी ,श्रीमती शांता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य नारंगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।