Home उत्तराखंड गोपेश्वर में सेवा सप्ताह कार्यक्रम

गोपेश्वर में सेवा सप्ताह कार्यक्रम

22
0

चमोलीः प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्म सप्ताह को ’सेवा सप्ताह’ के रूप में ’14 सितंबर से 20 सितंबर’ तक मनाया जा रहा है इसी क्रम में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार बस्तियों में जाकर किया गया तत्पश्चात वृद्धाश्रम गोपेश्वर में औषधि पादप पौधों का रोपण किया गया वृद्ध जनों को फल वितरण किए गए एवं वृद्ध आश्रम के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम किया गया

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पूरे सप्ताह भर सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर रक्तदान जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री एवं स्वच्छता के अनेकों कार्यक्रम किए जाएंगे इस अवसर पर  मंडल अध्यक्ष गोपेश्वर नगर विनोद कनवासी दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष चंद्रकला खंडूरी नंदी राणा सरोज कुवर उर्मिला नौटियाल शांति राणा दीपा तिवारी वरिष्ठ नेत्री पुष्पा पासवान जिला महामंत्री नवल भट्ट युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक भट्ट विपिन कंडारी अमित मिश्रा सुरेंद्र सिंह तोपाल महेंद्र सिंह राणा प्रकाश बिष्ट दिनेश रावत सुरेंद्र सिंह पवार त्रिलोक सिंह राणा रुपचंद्र आर्य आयुष हटवाल वैभव मिश्रा उपाध्यक्ष मोहन सतीआदि कार्यकर्ता उपस्थित थे