Home उत्तराखंड गैरसैंण के गांवली व कोठार गांव के समीप अजगर दिखने से ग्रामीणों...

गैरसैंण के गांवली व कोठार गांव के समीप अजगर दिखने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप।

5
0

गैरसैंण विकासखंड के गांवली व कोठार गांव के समीप नाली सफाई का कार्य कर रही NH की जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान एक विशालकाय अजगर निकल आया,जिससे नाली सफाई का कार्य कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अजगर निकलने की खबर सुनकर आसपास के ग्रामीण व राहगीर भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए,गांव में अजगर दिखने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद से सभी ग्रामीण डरे-सहमे हैं. अब लोग खेतों में जाने से भी घबरा रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया की यह पहली बार है जब अजगर दिखाई दिया है। जिससे ग्रामीण भी दहसत में हैं।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष कुंवर रावत द्वारा वन विभाग को अजगर निकलने की सूचना दी गयी.सूचना पर वन विभाग की टीम अजगर का रेस्क्यू करने मौके पर पहुंची तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।