Home उत्तराखंड चिपको नेत्री गौरा देवी के पुत्र को भेंट की गई उत्तराखण्ड रत्न...

चिपको नेत्री गौरा देवी के पुत्र को भेंट की गई उत्तराखण्ड रत्न सम्मान राशि

45
0

जोषीमठः उत्तराखण्ड रत्न सम्मान का लंबित पडे मामले का समाधान हुआ, चमोली जनपद के रैणी गांव निवासी चिपका आंदोलन की नेत्री स्व गौरादेवी के पुत्र चंद्र सिंह को सरकार की ओर से 5लाख रूपये की सम्मान राशि भेंट की गई।
उत्तराखण्ड के साथ देश विदेश में पर्यावरण के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली महान शख्सियत स्व श्रीमती गौरा देवी के पुत्र चंद्र सिंह को उप जिलाधिकारी जोषीमठ कुम कुम जोषी के हाथों 5लाख की राषि का सम्मान चेक भंेट किया गया। विगत लम्बे समय से यह सम्मान राशि गौरा देवी के परिजनों को नहीं मिल पायी थी, ग्राम प्रधान गरपक पुष्कर सिंह राणा द्वारा शासन प्रशासन के सामने बार बार यह बात रखी गई कि 2016 में जो उत्तराखण्ड सम्मान प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान धनराषि दी जानी थी वह नहीं मिल पाई है। जिसके बाद मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने भी इस बात को जनप्रतिनिधयों द्वारा रखा गया। मुख्य मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए मामले का समाधान किया और बुधवार को स्व श्रीमती गौरा देवी के पुत्र चंद्र सिंह को उत्तराखण्ड रत्न सम्मान धनराषि भेंट की गई।