Home उत्तराखंड विकास नगर फिर खतरे में शासन प्रशासन से लगी है आपदा...

विकास नगर फिर खतरे में शासन प्रशासन से लगी है आपदा प्रभावितों को आस

23
0

चमोली: जनपद मुख्यालय गोपेश्वर के विकास नगर में भूस्खलन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, एक फिर से आपदा का प्रभाव बढ़ता जा रहा नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ओर सयुंक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने मौके पर जा कर निरीक्षण किया।

पिछले दिनों लगातार हो रही बारिस के चलते विकास नगर भूस्खलन छेत्र सक्रीय हो गया है, अब तक 3परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहो पर निकल गए है। मामले में स्थाई समाधान न होने पर पीड़ित लोगों में खासी नाराजगीं है,
नगरपालिका अद्ययक्ष पुष्पा पासवान ने आपदा प्रभावित छेत्र का भृमण किया और आपदा पीड़ितों को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया, इस दौरान नगरपालिका ओर से प्राथमिक व्यवस्था हेतु प्लाटिक दिये गए और पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई ओर स्थायी समाधान के लिए कार्रवाई जारी है।
वही प्रशासन की टीम ने भी आपदा प्रभावित छेत्र का भृमण किया, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया कि शासन स्तर से 33करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है और बरसात के बाद ट्रीटमेंट का कार्य शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर उमा थपलियाल, सुरेंद्र भंडारी, अनिल रतूड़ी, ग्रीश नौटियाल, युद्नन्दन भट्ट आदि मौजूद रहे।