रसुवा। नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार तड़के भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही की आशंका है। बाढ़ के बाद नेपाल के अलग-अलग जिलों से अब तक कम से कम 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, 291 विदेशी नागरिकों समेत कुल 384 पर्यटकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आने के बाद 291 विदेशी पर्यटक और 93 नेपाली नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या भारतीय पर्यटकों की है। बोर्ड के मुताबिक 100 से अधिक भारतीय नागरिकों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है।
बाढ़ बुधवार तड़के राजधानी काठमांडू के उत्तर में स्थित रसुवा क्षेत्र में आई। यह इलाका तिब्बत की सीमा से लगा हुआ है और चीन के साथ नेपाल के प्रमुख व्यापारिक मार्ग पर स्थित है। बाढ़ के कारण क्षेत्र में व्यापक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार तिब्बत की ओर से नेपाल में बहने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ा। इसके साथ ही त्रिशूली नदी में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नदियों के निचले इलाकों में स्थित कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने बताया कि बाढ़ से भारी नुकसान की आशंका है। हालांकि, राहत और बचाव अभियान जारी होने के कारण फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन करना जल्दबाजी होगा। प्रशासन की ओर से लापता लोगों की तलाश और प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य तेज किए जा रहे हैं।
नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा को लेकर भारत सहित अन्य देशों के पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। सबसे अधिक भारतीय पर्यटकों के संपर्क से बाहर होने की सूचना के बाद उनके परिजनों में भी चिंता का माहौल है।
Source social, (टीवी चैनल )
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








