चमोली। सीमांत गांव माणा में भारतीय सेना की एक्सपीडिशन टीम की ओर से संपर्क कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सेना और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं सौहार्द को मजबूत करना रहा।
मेडिकल कैंप के दौरान सेना के चिकित्सा दल ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। ग्रामीणों को जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर भी जागरूक किया गया।
संपर्क कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सीमांत क्षेत्र में सेना की इस पहल को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।
सेना की ओर से आयोजित इस पहल से सीमांत क्षेत्र में सेना और स्थानीय समुदाय के बीच संवाद बढ़ाने के साथ आपसी विश्वास एवं सहयोग को और मजबूती मिली।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








