Home उत्तराखंड विधान सभा अद्ययक्ष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात

विधान सभा अद्ययक्ष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात

52
0

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल से आशीर्वाद प्राप्त किया|
विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से पहली मुलाकात है| इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को शुभकामनाएं दी| मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से विगत दिनों संपन्न हुए बजट सत्र के सदन संचालन एवं कार्यवाही से संबंधित विषयों पर जानकारी ली| इस बीच राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विषयों सहित कई समसामयिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई|