Home उत्तराखंड प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर प्रशासन ने बाजार मारे छापा

प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर प्रशासन ने बाजार मारे छापा

21
0

चमोली:जिला मुख्यालय गोपेश्वर मुख्य बाजार में जिला प्रशासन ओर नगर पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर औचक निरीक्षण करते हुए छापेमारी की।
सोमवार को मुख्य बाजार गोपेश्वर में सयुंक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के नेतृत्व में नगर पालिका ने नगर मे प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर छापेमारी की, बस स्टैंड गोपेश्वर से हॉस्पिटल रॉड पर दर्जन भर दुकानों में छापेमारी की,इस दौरान कुछ जगहों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक से सम्बंधित सामग्री मिली जिसको जफ़्त किया गया। वही संयुक मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने दुकानदारों को हिदायत दी कि भविष्य में उन वस्तुओं को न मंगाए जिनमे प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग हुवा हो।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ओर कर्मचारी मौजूद रहे।