Home उत्तराखंड गिरि गंगा गौरव सम्मान 2022 से नवाजे गए संजय चौहान

गिरि गंगा गौरव सम्मान 2022 से नवाजे गए संजय चौहान

51
0

चमोली: उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र की धार्मिक सांस्कृतिक राजनीतिक , आपदा विषयों पर मजबूत पकड़ रखने वाले ओर सामाजिक सरोकारों से जुड़े संजय चौहान 2022 गिरीगंगा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए।
बुधवार को देहरादून में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित बुग्याल अमृत महोत्सव के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया जनपद चमोली के संजय चौहान को 2022 गिरी गौरव सम्मान से नवाजा गया संजय चौहान किसी परिचय के मोहताज नहीं है उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र के शायद ही कोई विषय ऐसे होंगे जिन पर संजय चौहान ने अपने लेख नहीं लिखे होंगे पर्यटक स्थलों, धार्मिक परम्पराएं, राजजात यात्रा, रम्माण मेला,फूल दे त्यौहार हो या मकर सक्रांति महिलाओं का संघर्ष हो या बेटी बिदाई की विरह वेदना सभी विषयों पर संजय चौहान की कलम सब को अपनी ओर आकर्षित करती है।