Home राजनीति भाजपा प्रदेश अद्यक्ष का गृह जनपद पहुचने पर हुवा भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश अद्यक्ष का गृह जनपद पहुचने पर हुवा भव्य स्वागत

24
0

चमोली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे गृह जनपद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों ओर फूल मालाओं से महेंद्र भट्ट का भव्य स्वागत किया इस दौरान युवा मोर्चा ने शहर भर में बाइक रैली भी निकाली जनपद मुख्यालय गोपेश्वर ,जोशीमठ बद्रीनाथ ,गोचर ,करणप्रयाग विभिन्न स्थानों पर महेंद्र भट्ट ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सीमांत जनपद चमोली को लेकर हमेशा संवेदनशील रही है यही कारण है कि उन्होंने सीमांत जनपद के उनके जैसे आम कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव तक कांग्रेस की हर इकाई और विधायक जो भी भाजपा में शामिल होना चाहते हैं वह सब का स्वागत करेंगे और भाजपा को मजबूत करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
प्रदेश में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार पर उन्होंने बताया कि जब से उत्तराखंड बना सरकारों के द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठते रहे हैं लेकिन कभी भी भ्रष्टाचार में लिप्त किसी व्यक्ति को सजा नहीं हुई वर्तमान में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार अब तक 2 दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ऐसे सख्त कानून बनाए गए कि उत्तराखंड में भविष्य में कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार को लेकर इस तरह की करतूत नहीं कर पाएगा।
इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेसियों का कहना था कि प्रदेश में पिछले 6 वर्षों में कोई भी भर्ती ऐसी नहीं निकली जिसमें भ्रष्टाचार की बू नहीं आई हो वर्तमान सरकार मैं उत्तराखंड की जनता को जीरो टॉलरेंस के नाम पर ठगा है और प्रदेश के मुखिया को इस तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त सिस्टम को नियंत्रण न करने के एवज में इस्तीफा दे देना चाहिए कांग्रेस ने एक ही मांग रखी कि पूरे प्रदेश में नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच हो और वह किसी भी काल की जब से उत्तराखंड बना और आज तक किसी भी कालखंड में जितने भी भ्रष्टाचार हुए उनकी सीबीआई जांच हो।