Home Uncategorized 2022 में जनता देगी जबाब, केन्द्र और राज्य सरकार ने जनता के...

2022 में जनता देगी जबाब, केन्द्र और राज्य सरकार ने जनता के साथ किया है धोखाः राजेन्द्र भण्डारी

25
1

चमोलीः पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में रैली और जनसभा का आयोजन किया, इस दौरान उन्होंने भाजपा की वर्तमान सरकार के कार्यकाल को विफल बताते हुए स्थानीय विधायक को जमकर कोशा।
2022 विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की ओर से एक के बाद एक जन सभाएं और रैलियों के आयोजनों का दौर के साथ आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जन सभा का सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार ने अडानी और अम्बानी के इशारों पर नाचना शुरू किया है वहीं राज्य सरकार ने 2017 में जनता से जो वायदे किये थे उन पर खरी नहीं उतरी है, देश में मंहगाई चरम पर है और नेता केवल जुमले बाजी कर रहे हैं झूटे सपने दिखाकर युवाआंे को गुमराह कर रही है, उन्होंने कहा कि जनता ने 2022 विधान सभा चुनाव में अपना आशीर्वाद दिया तो वे चमेाली जिले में मीडिकल काॅलेज खोलेंगे, और शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र मंे जो भी कार्य

आधे अधूरे रह गये हैं उनको पूरा करेंगे, उन्होंने इस दौरान कहा कि भाजपा की सरकार तानाशाही सरकार है विकास खण्ड घाट की लोगों द्वारा डेढ लाइन की सडक की मांग पर महिलाओं पर लाठियां बरसाई गई थी और मुकदमें किये गये, उन्होंने कहा कि कांगेस की सरकार सत्ता में आयेगी तो विद्वेष की भावना से किये गये सभी मुकदमों को वापस लेने का काम करेगी।

Comments are closed.