Home उत्तराखंड लापता बुजुर्ग महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, कपड़ों से हुई शिनाख्त

लापता बुजुर्ग महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, कपड़ों से हुई शिनाख्त

2
0
Screenshot

टिहरी जनपद के थाना घनसाली क्षेत्र के सेम गांव से पिछले माह 27 जनवरी से लापता 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला विक्र देवी का शव रविवार को बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का कंकाल बगल के गांव पदोखा के गदेरे के पास झाड़ियों में मिला, जहां महिला के कपड़े और खोपड़ी के अवशेष पाए गए।
बताया जा रहा है कि विक्र देवी 27 जनवरी से घर से लापता थी। कई दिनों तक घर न लौटने पर परिजनों ने 4 फरवरी को थाना घनसाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि बुजुर्ग महिला पूर्व में भी कई बार घर से गुम हो जाती थी और कुछ समय बाद वापस आ जाती थी, इसी कारण प्रारंभ में परिजनों को ज्यादा शंका नहीं हुई। लेकिन इस बार लंबे समय तक वापस न आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

शिकायत के बाद पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार को पदोखा गांव के पास गदेरे में झाड़ियों के बीच कपड़े और कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा कपड़ों की पहचान किए जाने के बाद मृतका की शिनाख्त विक्र देवी के रूप में हुई।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

बाइट:- अजय कुमार जाटव, कोतवाल प्रभारी, घनसाली