चमोली :जनपद के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गवीलों के समीप जंगलों में लगी आग पर वन विभाग और फायर सर्विस की टीम ने काबू पा लिया है। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।
आवसीय भवनो के समीप पहुंची आग,
स्टोरी :गोपेश्वर के नजदीकी जंगलों में आज अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड गोपेश्वर और अलकनंदा वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने आग पर काबू पा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है और यहां बार-बार आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
बाइट (दीपक बिष्ट, पार्षद)
वीओ:अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी डबल सिंह खाती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और फायर सर्विस को भी तुरंत सूचित किया गया। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से आग को फैलने से रोका गया।
उन्होंने बताया कि फायर सीजन को देखते हुए जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में फायर वॉचर्स तैनात किए गए हैं और ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की जा रही है।
बाइट (डबल सिंह खाती, रेंज अधिकारी)
वीओ:वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, क्योंकि छोटी सी चूक भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। आग लगने से वन संपदा के साथ-साथ वन्य जीवों को भी भारी नुकसान होता है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








